Tribute Ceremony Held in Ayodhya for Victims of Jammu-Kashmir Incident मोमबत्ती जलाकर पहलगाम के मृतकों को दिया श्रद्धांजलि, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsTribute Ceremony Held in Ayodhya for Victims of Jammu-Kashmir Incident

मोमबत्ती जलाकर पहलगाम के मृतकों को दिया श्रद्धांजलि

Ayodhya News - जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दुःखद घटना के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए अयोध्या में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुंबई की संस्था समस्त महाजन के ट्रस्टी गिरीश भाई सत्रा और विश्व हिन्दू...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याTue, 6 May 2025 11:46 PM
share Share
Follow Us on
मोमबत्ती जलाकर पहलगाम के मृतकों को दिया श्रद्धांजलि

अयोध्या, संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए अयोध्या के सिविल लाइन स्थित पुष्पराज चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुंबई की संस्था समस्त महाजन के ट्रस्टी गिरीश भाई सत्रा तथा विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। गिरीश भाई सत्रा ने कहा कि जो भी निर्दोष नागरिक इस दुःखद घटना में मारे गए हैं, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है। विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने कहा कि यह मानवता पर हमला है। ऐसे कृत्यों की जितनी निंदा की जाए कम है। मौके पर विहिम के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।