Election Held for Junior High School Teacher Union in Tahbarpur राजकुमार अध्यक्ष, संजय चुने गए मंत्री, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsElection Held for Junior High School Teacher Union in Tahbarpur

राजकुमार अध्यक्ष, संजय चुने गए मंत्री

Azamgarh News - तहबरपुर में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। राजकुमार यादव को अध्यक्ष, संजय सिंह को मंत्री तथा अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह समेत कई गणमान्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Fri, 28 March 2025 01:31 PM
share Share
Follow Us on
राजकुमार अध्यक्ष, संजय चुने गए मंत्री

तहबरपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र टीकापुर के सभागार में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लाक ईकाई तहबरपुर के तत्वावधान में संघ के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में राजकुमार यादव अध्यक्ष, संजय सिंह मंत्री, सुभाष यादव,सूर्य प्रकाश यादव उपाध्यक्ष, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, ईश्वर चंद्र गौतम, विजेंद्र श्रीवास्तव, रणधीर यादव आय व्यय निरीक्षक, रामचंद्र प्रवक्ता, हरिहर प्रसाद यादव लेखाकार एवं संत प्रसाद यादव संरक्षक चुने गए। मौके पर जिलाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, रणधीर यादव, स्वामीनाथ यादव, सुबेदार यादव, दिनेश पाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता नर्वदेश्वर उपाध्याय एवं संचालन विजेंद्र यादव ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।