Flag March in Ajmatgarh BJP Honors Military Valor with Tricolor Rally सेना के शौर्य और सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsFlag March in Ajmatgarh BJP Honors Military Valor with Tricolor Rally

सेना के शौर्य और सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Azamgarh News - अजमतगढ़ में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। गोगा साव भीखी साव की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Mon, 19 May 2025 02:30 PM
share Share
Follow Us on
सेना के शौर्य और सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड अजमतगढ़ में सोमवार को सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सेना के शौर्य और सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में कई सामाजिक संगठनों के अलावा ब्लॉक के समस्त कर्मचारी,अधिकारी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में दर्जनों गांव के ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, महिला एवं पुरुष सफाई कर्मी शामिल रहें। तिरंगा यात्रा अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के नायक रहे गोगा साव भीखी साव की मूर्ति पर पहुंच कर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

तत्पश्चात तिरंगा यात्रा नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर ब्लॉक परिसर पहुंच कर समाप्त हुआ। सुरक्षा के दृष्टि से जीयनपुर कोतवाली की पुलिस तैनात रही। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से हमने पाकिस्तान के घर में घुसकर ईंट से ईट बजाई है, उसे वर्षों तक पाकिस्तान याद रखेगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू मिश्रा, खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्रा,कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल, दिवाकर सिंह, यशवंत सिंह सोनू, प्रदीप कुमार उपाध्याय, अच्युतानंद त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रसाद, आजाद सिंह, अमरदीप शर्मा, विनय प्रभाकर आदि लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।