कई न्यायिक अधिकारियों के कार्य क्षेत्र हुए परिवर्तित
Azamgarh News - आजमगढ़ में जिलाधिकारी ने न्यायिक अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण किया है। अपर जिलाधिकारी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नए पदों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। इसमें एसडीएम राज कुमार...

आजमगढ़। जिलाधिकारी जनहित और शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिले के कई न्यायिक अधिकारियोंं का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से कर दिया है। वहीं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा स्थानांतरित किये गए न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने नवीन पदों पर तत्काल प्रभाव से पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लें और इसकी आख्या उपलब्ध कराएं। स्थानांतरित किये गए न्यायिक अधिकारियों में एसडीएम राज कुमार बैठा को कुम्भ मेला प्राधिकरण प्रयागराज की संबंद्धता खत्म कर उन्हें उप जिलाधिकारी तहसील मार्टीनगंज, मार्टीनगंज के उप जिलाधिकारी रामानुज शुक्ला को इसी के साथ ही अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम)। सदर तहसील के अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम) भूपाल सिंह को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर के पद पर कार्यरत प्रियंका सिंह को अतिरिक्त अधिकारी (द्वितीय) सदर, नंदिनी शाह उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी को अतिरिक्त अधिकारी (द्वितीय) से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी के पद पर स्थानांतरित किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।