Sanjay Nishad Defends Controversial Statement Amidst Uttar Pradesh Law and Order Claims योगी सरकार में कानून व्यवस्था कायम : संजय निषाद , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsSanjay Nishad Defends Controversial Statement Amidst Uttar Pradesh Law and Order Claims

योगी सरकार में कानून व्यवस्था कायम : संजय निषाद

Azamgarh News - आजमगढ़ के निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था अच्छी है, जबकि सपा सरकार में दंगे होते थे। उन्होंने अपने विवादित बयान का बचाव करते हुए कहा कि इसे गलत...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Fri, 21 March 2025 04:18 AM
share Share
Follow Us on
योगी सरकार में कानून व्यवस्था कायम : संजय निषाद

आजमगढ़, संवाददाता। प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कायम है। सपा सरकार में आए दिन दंगा-फसाद होते थे। महीने भर तक दुकानें बंद रहती थीं। गरीब खाने के लिए मरता था। आज भी कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जो माहौल खराब करते हैं। वे विपक्ष को बोलने का मौका देते हैं। इसके बाद भी प्रदेश में सबकुछ ठीक चल रहा है। संजय निषाद ने सुल्तानपुर में दिए गए विवादित बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। लोग सच्चाई नहीं जानना चाहते हैं। किस परिपेक्ष्य में कौन सी बात कही गई है, यह सबको समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो लोगों को आत्मरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए। जो बयान दिया गया, वह आत्मरक्षा से जुड़े मामले से संबंधित था। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे लोगों पर गोरखपुर में रेलवे के आंदोलन के दौरान यूपी पुलिस ने गोली चलाई थी। फर्जी मुकदमे दर्ज किए थे। वह गलत था। उनका बयान उसी परिपेक्ष्य में था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।