JDU Celebrates Ambedkar Jayanti with Bhim Samvad Program Led by Chief Minister Nitish Kumar आंबेडकर जयंती पर जदयू का भीम संवाद कार्यक्रम 13 को , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJDU Celebrates Ambedkar Jayanti with Bhim Samvad Program Led by Chief Minister Nitish Kumar

आंबेडकर जयंती पर जदयू का भीम संवाद कार्यक्रम 13 को

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जदयू ने भीम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जदयू के कार्यकर्ता सोमवार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 12 April 2025 08:54 PM
share Share
Follow Us on
आंबेडकर जयंती पर जदयू का भीम संवाद कार्यक्रम 13 को

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को जदयू की ओर से भीम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया रहा है। बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार की शाम को बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व राज्यभर के अन्य कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष आदि कई वरिष्ठ नेता भी अपनी बात रखेंगे। मालूम हो कि भीम संवाद कार्यक्रम की तैयारी पार्टी के नेता-पदाधिकारी कई दिनों से कर रहे थे। वहीं, भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को जदयू के तमाम कार्यकर्ता अपने घर में दीये जलाएंगे। दीपावली के रूप में बाबा साहेब की जयंती को जदयू के नेता और कार्यकर्ता मनायेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े दस बजे से समारोह शुरू हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।