Tragic Motorcycle Collision Claims Lives of Two Youths in Sanjarpur दो बाइकों की टक्कर में ट्रक चालक सहित दो की मौत, एक घायल, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Motorcycle Collision Claims Lives of Two Youths in Sanjarpur

दो बाइकों की टक्कर में ट्रक चालक सहित दो की मौत, एक घायल

Azamgarh News - संजरपुर में मंगलवार रात दो बाइकों की टक्कर में 25 वर्षीय अतुल यादव और 22 वर्षीय मनीष प्रजापति की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। एक युवक गंभीर रूप से घायल है...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Wed, 21 May 2025 03:58 PM
share Share
Follow Us on
दो बाइकों की टक्कर में ट्रक चालक सहित दो की मौत, एक घायल

संजरपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर के पास मंगलवार की रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अबुसैदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अतुल यादव ट्रक चालक थे। वे गुजरात में ट्रक चलाते थे। मार्च माह में घर आए थे। इसके बाद से वे घर पर ही रह रहे थे। मंगलवार को खरसहन खुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय अमित यादव के साथ रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।

रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार 22 वर्षीय मनीष प्रजापति निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर से टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने अतुल और मनीष को मृत घोषित कर दिया। अमित की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया। उसका फूलपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मनीष प्रजापति दो भाई और दो बहन में छोटा था। मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। परिवार में शादी में शामिल होने घर आया था। इसके साथ ही ट्रक चालक अतुल यादव का डेढ़ साल का एक बेटा है। घटना के बाद से पत्नी पूजा, मां गायत्री देवी सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।