Doctor Shortage at Madhubani Hospital Causes Patient Disappointment चर्म रोग विशेषज्ञ के नहीं रहने से लौट रहे मरीज, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsDoctor Shortage at Madhubani Hospital Causes Patient Disappointment

चर्म रोग विशेषज्ञ के नहीं रहने से लौट रहे मरीज

मधुबनी के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में 73 डॉक्टरों के स्वीकृत पदों में से केवल 36 डॉक्टर तैनात हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपस्थिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 22 May 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
चर्म रोग विशेषज्ञ के नहीं रहने से लौट रहे मरीज

मधुबनी,नगर संवाददाता। सदर अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की पोस्टिंग नहीं हैं। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में मरीजों को इस वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदर अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन करीब 500 के करीब मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मगर अधिकतर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं रहने की वजह से निराश लौटना पड़ता है। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं रहने की वजह से प्रतिदिन करीब 50 से 60 मरीज वापस लौट जाते हैं।

इन दिनों लगातार पड़ रही गर्मी की वजह से लोगों में चर्म रोग की अधिक शिकायत देखने को मिल रही है। ऐसे में मरीज मेडिसीन में ही डॉक्टर से दिखाकर दवा ले रहे हैं। ब्रेन और मानसिक रोग विशेषज्ञ सप्ताह में सिर्फ दो दिन अपनी ड्यूटी करते हैं। इस वजह से अन्य दिनों में इन दोनों समस्या से पीड़ित मरीज दूसरे जगह निजी अस्पताल में इलाज कराने को विवश हो रहे हैं। सदर अस्पताल में 73 डॉक्टर के पद स्वीकृत हैं। सिर्फ 36 डॉक्टर ही तैनात हैं। सदर अस्पताल में अभी मेडिकल सुपरीटेंडेंट और डीएस के पद भी रिक्त हैं। सामान्य डॉक्टर के 24 पद स्वीकृत हैं, मगर फिलहाल 19 डॉक्टर ही कार्यरत हैं, शेष पांच पद रिक्त हैं। चर्मरोग विशेषज्ञ के दो पद हैं, दोनों रिक्त हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ आठ पद हैं, तीन पद रिक्त हैं। आठ मुर्छक डॉक्टर के पद हैं, सभी पद फिलहाल रिक्त हैं। पीडिया के चार पद हैं, इसमें से दो पद खाली हैं। पांच रेडियोलॉजिस्ट के पद हैं, वर्तमान में इसके विशेषज्ञ एक भी डॉक्टर नहीं हैं। इएंटी के दो में से एक पद रिक्त हैं। डेंटर के तीन पद हैं, इसमें सिर्फ दो कार्यरत हैं। सदर अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। डॉक्टरों की की डिमांड की गई हैं। कुछ महीने पूर्व कुछ डॉक्टरों ने पढ़ाई के नाम पर छुट्टी ले ली है। इस वजह से भी डॉक्टरों की कमी है। आने वाले दिनों में डॉक्टरों की पोस्टिंग होते ही मरीजों को और बेहतर सेवाएं मिलने लगेगी। -डॉ. हरेन्द्र कुमार, सिविल सर्जन मधुबनी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।