BJP Yuva Morcha Celebrates 8 Years of State Government with Grand Bike Rally उझानी में भाजयुमों ने निकाली बाइक रैली, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBJP Yuva Morcha Celebrates 8 Years of State Government with Grand Bike Rally

उझानी में भाजयुमों ने निकाली बाइक रैली

Badaun News - भाजयुमों के तत्वावधान में प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व नगराध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी ने किया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 12 April 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
उझानी में भाजयुमों ने निकाली बाइक रैली

नगर में भाजयुमों के तत्वावधान में प्रदेश सरकार के गौरवशाली आठ वर्ष पूरे होने पर बाइक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व भाजयुमो नगराध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी ने किया। बाइक रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के पुत्र प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत व नगर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, डॉ. जेपी सोलंकी, देवेश गुलाटी, रेनू सिंह, सुमन देवी, योगेश प्रताप सिंह, रजत गुप्ता, पवन वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइक रैली नगर पालिका परिषद गेट से शुरू होकर स्टेशन रोड़, घंटाघर चौराहा, बिल्सी रोड, सहसवान रोड, कछला रोड, पुरानी गल्ला मंडी से होती हुई पुनः नगर पालिका पर आकर संपन्न हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।