डॉ. सरिता को मिली रेंजर लीडर की उपाधि
Badaun News - राजकीय महाविद्यालय बदायूं की वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष, डॉ. सरिता यादव ने मध्य प्रदेश की पंचमढ़ी में भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रेंजर लीडर की उपाधि हासिल की है।...

राजकीय महाविद्यालय बदायूं में वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता यादव ने मध्य प्रदेश की पंचमढ़ी में स्थित भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रेंजर लीडर की उपाधि हासिल की है। प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा, भारत स्काउट गाइड संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना, असरार अहमद, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार जयसवाल, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. नीरज कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। सात दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रेंजर लीडर बनने के बाद डॉ. सरिता ने बताया कि इस बार प्रशिक्षण में देश के विभिन्न प्रांतों की कुल 13 महिलाएं प्रशिक्षित होकर रेंजर लीडर बनीं हैं। जिनमें चार उत्तर प्रदेश की हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।