Fire Breaks Out in Gas Cylinder While Cooking Four Injured Including Home Guard Commander सिलेंडर में आग लगने से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर सहित चार लोग झुलसे, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFire Breaks Out in Gas Cylinder While Cooking Four Injured Including Home Guard Commander

सिलेंडर में आग लगने से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर सहित चार लोग झुलसे

Badaun News - खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर सहित चार लोग झुलस गए। घटना शनिवार की सुबह गुधनी गांव में हुई, जब गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 4 May 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
सिलेंडर में आग लगने से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर सहित चार लोग झुलसे

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर समेत चार लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी में शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। होमगार्ड में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात धर्म सिंह की पुत्रवधू वर्षा पत्नी विनोद रसोईघर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान पाइप से गैस लीक हो जाने से सिलेंडर में आग लग गई।

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में मौजूद सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। आग के भीषण होने से धर्म सिंह, उनकी पत्नी शकुंतला, बेटी उषा तथा पुत्रवधू वर्षा झुलस गए। घटना के बाद घर में चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के तमाम लोग दौड़ पड़े। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। इस बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सभी झुलसे हुए लोगों को नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।