हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 90 टॉपर सम्मानित
Badaun News - भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक असली के जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषभ सिंह ने स्वरूपपुर के पुरुषार्थ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 90 कॉलेज...

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक असली के जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषभ सिंह द्वारा स्वरूपपुर के पुरुषार्थ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में कॉलेज टॉप करने वाले प्रथम, द्वितीय छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चौधरी ऋषभ सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक असली किसान की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ समाज को नई दिशा देने का भी काम करती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेज से आए 90 कॉलेज टॉपरों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया। संचालन सूरजपाल शाक्य, अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने की। रमेश चंद्र प्रधान, बिजेंद्र कुमारी, विवेक झा, ओमकार सिंह पाल, मुकेश शर्मा, हेम सिंह, अवधेश शर्मा, हर्षित शर्मा, राजेश कश्यप, रामौतार मौर्य, शोभी चौधरी, शोभित चौधरी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।