29 को निकाली जाएगी भगवान परशुराम शोभायात्रा
Badaun News - भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति की बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। 29 अप्रैल को जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाने की योजना बनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आरके शर्मा होंगे। सुबह 9 बजे यज्ञ, 12 बजे...

भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति की बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में की गयी। जिसमें 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह मनाने की रणनीति तैयार की। जयंती भव्य तरह से मनायी जाएगी। समिति अध्यक्ष कौशलनंद उर्फ लालन पाण्डेय ने कहा कि जयंती भव्य तरह से मनायी जाएगी। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मोत्सव समारोह के निमंत्रण पत्र का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बिल्सी आरके शर्मा रहेंगे। कोषाध्यक्ष नत्थू लाल पाराशरी ने बताया कि 29 अप्रैल को सुबह नौ बजे यज्ञ होगा। 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और को शाम तीन बजे से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। महामंत्री अजय मिश्र, राहुल चौबे, जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, मंत्री आयुष भारद्वाज, द्विजेंद्र उपाध्याय, रविंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।