प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी : ओमकार
Badaun News - जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने आंबेडकर पार्क में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा...

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में स्कूल संचालकों की मनमानी के विरोध में आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापनअतिरिक्त मजिस्ट्रेट कल्पना जयसवाल को दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में छात्रों के अभिभावकों का आर्थिक दोहन हो रहा है, इसको तत्काल प्रभाव से रोक लगाना चाहिए, क्योंकि पुस्तकों के नाम पर, यूनिफार्म के नाम, वाहन शुल्क के नाम पर छात्रों से प्राइवेट स्कूल मनमानी वसूली कर रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर एससी-एसटी कांग्रेस अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, युवा कांग्रेस बिसौली विधानसभा के अध्यक्ष रीता वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव राठौर, नरेंद्र कुमार, सत्तार खान, योगेंद्र शर्मा, कमर सिंह, विरासत अली,जमशेद मियां, वीरपाल यादव, नरेश कुमार मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।