41 डिग्री तापमान पर बिलबिलाए पशु-पक्षी और जनमानस
Badaun News - 08 बीडीएन 22--गर्मी से बचने को सिर पर गमछा डालकर जाता युवक।08 बीडीएन 22--गर्मी से बचने को सिर पर गमछा डालकर जाता युवक।

बदायूं, संवाददाता। तापमान बढ़ने से दिन के समय बदन झुलसाने वाली गर्मी ने हर किसी को झकझोर दिया है। दोपहर के समय तो लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो ऐसी गर्मी से बचने के लिए पशु-पक्षियों ने भी तालाब, पेड़ पौधों का सहारा लिया है। जनमानस ने गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, पंखा, एसी का सहारा लिया है। दोपहर के समय शहर से देहात तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है।
मंगलवार का दिन काफी गर्म रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा है। इसी बीच दिनभर चली तेज हवाएं 41 डिग्री गर्मी पर लू में बदल गईं। तेज धूप के बीच लू के थपेड़ों ने लोगों के लिए बदन झुलसाने का काम किया है। वहीं स्कूली बच्चे भी सुबह के समय तो आराम से आ गए लेकिन दोपहर में छुट्टी के बाद घर लौटे तो भीषण गर्मी ने परेशान किया। वहीं बाजार में भी दोपहर को लोग हलकान रहे। लोगों ने गर्मी से राहत ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया है।
सप्ताहभर में 43 डिग्री पहुंचेगा तापमान
जिले में दो दिन पहले तापमान 42 डिग्री तक अधिकतम तापमान जा चुका है इसी बीच एक डिग्री कम हुआ है लेकिन गर्मी से राहत नहीं है। आगामी दो दिन में तापमान 38 और 39 डिग्री भी लुढ़ककर रहेगा। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक तापमान रहेगा। इस बीच में मौसम बिगड़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है जिसमें बूंदाबांदी भी हो सकती है।
जाम के दौरान झुलसे लोग
मंगलवार को भी जिले में भीषण गर्मी रही। दोपहर के समय शहर में कई बार जगह-जगह जाम की समस्या रही है। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई है। दोपहर के समय लोगों को जाम में धूप से झुलसना पड़ा है। ऊपर से तेज धूप थी और फिर भीषण गर्मी इसी बीच जाम में फंस ने से लोगों को काफी दिक्कत हुई है। शहर में कचहरी मार्ग, इंदिरा चौक मार्ग, लावेला चौक, रोडवेज मार्ग पर कई बार जाम की समस्या सामने आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।