Severe Storm and Rain Causes Power Outages and Damage in Badaun जिले में भर में तेज आंधी, पेड़ संग पोल भी गिरे, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSevere Storm and Rain Causes Power Outages and Damage in Badaun

जिले में भर में तेज आंधी, पेड़ संग पोल भी गिरे

Badaun News - बदायूं में देर रात आई आंधी और बारिश ने शहर और देहात की बिजली गुल कर दी। टीन, छप्पर उड़ गए और कई होर्डिंग गिर गए। पेड़ और पोल गिरने से सड़कें बंद हो गईं। किसान अपनी फसलों के नुकसान से चिंतित हैं, खासकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 12 April 2025 03:13 AM
share Share
Follow Us on
जिले में भर में तेज आंधी, पेड़ संग पोल भी गिरे

बदायूं, संवाददाता। देर रात आयी आंधी संग बारिश ने शहर से लेकर देहात की बिजली गुल कर दी। वहीं आंधी के चलते टीन, छप्पर उड़े चले गए। शहर में आंधी, बारिश के दौरान जगह-जगह लगे होर्डिंग गिर गए। पेड़ और पोल गिरने से कई स्थानों पर रोड बंद हो गए। देर रात तक संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस पेड़ हटवाकर यातायात सुचारू कराने में लगी रही। शुक्रवार को दिन में मौसम पूरी तरह से साफ था, लेकिन देर शाम अचानक से आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज आंधी आ गई। आंधी इतनी तेज थी कि घरों से बाहर निकले लोगों के लिए संभालना मुश्किल हो गया। जैसे तैसे लोग आंधी के बीच अपने घरों पर पहुंचे। वहीं लंबी दूरी पर जाने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर अपने वाहनों को रोककर खड़े हो गए और आंधी थमने के बाद आगे बढ़े। शहर में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके आधा घंटा बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही जिले के अन्य कुछ स्थानों पर भी बारिश हुई। आंधी, बारिश के चलते किसान एक साथ सहम गए। आंधी में गेहूं की कटी पड़ी फसल तेज झोंकों के साथ उड़ी चली गई। वहीं खड़ी पकी फसल को भी आंधी और बारिश ने नुकसान पहुंचाने का काम किया है। किसानों का कहना है कि आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान कटी फसल के लिए पहुंचा है, वहीं जो फसल ज्यादा पक चुकी है उसका भी गेहूं का दाना तेज आंधी के दौरान झड़कर खेत में गिर गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।