Transformer Fire Disrupts Power Supply in Mardhai Chowk कचरे से ट्रांसफार्मर में लगी आग, इलाके की बत्ती गुल, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTransformer Fire Disrupts Power Supply in Mardhai Chowk

कचरे से ट्रांसफार्मर में लगी आग, इलाके की बत्ती गुल

Badaun News - शहर के मढ़ई चौक पर ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जिससे ट्रांसफॉर्मर के बुश जल गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आग लगने की सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। घंटों प्रयास के बाद आग पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 24 April 2025 03:53 AM
share Share
Follow Us on
कचरे से ट्रांसफार्मर में लगी आग, इलाके की बत्ती गुल

शहर में मढ़ई चौक पर रखे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग से ट्रांसफॉर्मर के बुश जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे ट्रांसफॉर्मर से पोषित इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने शटडाउन लिया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद कर्मचारियों ने सुधार काम शुरू किया जो शाम तक जारी रहा। शहर की मढ़ई चौक पर ट्रांसफॉर्मर लगा है। जिससे आसपास इलाके के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बुधवार सुबह करीब छह बजे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पहले तो लोगों ने ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफॉर्मर के जलने की आशंका जताई, लेकिन उसके नीचे कूड़े कचरे के ढेर था। कूड़े के ढेर में आग लगते ही आग ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच गई। जिससे टांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उपकेन्द्र पर दी। सूचना पर पहुँचे बिजली कर्मचारियों ने शट डाउन लेकर दमकल को सूचना दी। सूचना पर पहुची दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफॉर्मर पर पानी पढ़ने से उसके बुश जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे इलाके की आपूर्ति ठप हो गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।