Women Empowerment Program in Munger Success Stories and Community Needs संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों को किया साझा, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWomen Empowerment Program in Munger Success Stories and Community Needs

संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों को किया साझा

मुंगेर में महिला संवाद कार्यक्रम में 12 स्थानों पर महिलाओं ने सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। मुस्कान जीविका संगठन की महिलाओं ने अपनी सफल कहानियाँ साझा कीं और गांव की समस्याओं जैसे पानी, सफाई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 24 April 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों को किया साझा

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बुधवार को जिले में कुल 12 स्थानों पर महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। असरगंज प्रखंड के मकवा पंचायत की मुस्कान जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं के साथ संवाद के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में फिल्म दिखाया गया। इसके बाद ग्राम संगठन की दीदियों अपनी-अपनी सफल कहानी के बारे में बताया। इसके बाद कुछ दीदियों अपनी आकांक्षाएं व्यक्त की।

अफसाना खातून ने कहा कि पूरे बनगामा गांव में सबसे ज्यादा समस्या पानी की है, इसके लिए नल जल लगवाना एवं पानी की उपलब्धता बहुत जरूरी है। रजिया बेगम ने कहा कि बनगामा गांव के वार्ड 5 में सभी जगह नाली ढक्कन युक्त बनाने व सफाई जरूरी है, जिससे नाली जाम नहीं हो।

फरीदा खातून ने कहा कि बनगामा गांव में पढ़ाई के लिये लाइब्रेरी बनवाने की आवश्यकता है। संजीदा खातून एवं अन्य दीदियों ने कहा कि बनगामा गांव में मध्य विद्यालय बन जाए तो बहुत ही अच्छा होगा।

बरियारपुर प्रखंड की उभी वनवर्षा गांव में अन्नपूर्णा जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने भी अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि यह गांव अपने पंचायत से काफी दूर है, और यहां के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। पहले रोजी रोटी का कोई साधन उपलब्ध नहीं था। अब सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़कर बकरी पालन कर रहे हैं। ग्राम संगठन की महिलाओं ने अपने गांव को आगे बढ़ने के सुझाव दिए, जिसमें,जिसमें आधार कार्ड बनाने के लिये एक सेंटर खोलने की मांग की। साथ ही भूमिहीन को बास के लिए सरकारी जमीन देने की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।