दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच नामजद
Badaun News - विवाहिता जूली शर्मा ने दहेज उत्पीड़न के मामले में अपने पति दीपक और चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शादी के पांच साल बाद, जूली को दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह अब...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 13 April 2025 01:30 AM

विवाहिता ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला बाजारकला निवासी जूली शर्मा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व अप्रैल 2020 में उसकी शादी इस्लामनगर के गांव नसरौल निवासी दीपक से हुई थी। 10 जनवरी 2021 को उसे दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में उझानी बाजार कला रह रही है। पुलिस ने विवाहिता जूली की तहरीर पर इस्लामनगर के गांव नसरौल निवासी पति दीपक, ससुर महेश, सास राजबाला, देवर बंटी और ननद ज्योति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।