वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया गांजा तस्कर
Bagpat News - दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर भांग के ठेके के पास गांजा बेचते हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तीन दिन पहले उसकी गांजा बेचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर...

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर भांग के ठेके पास गांजा बेचे वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। दरअसल, तीन दिन पहले उक्त आरोपी की गांजा बेचते हुए वीड़ियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया। दरअसल, बागपत शहर में बड़ौत रोड पर एक बैंक के पास भांग का ठेका खुला हुआ है। ठेके के पास कुछ जमीन खाली पड़ी है। जहां हर समय असामाजिक तत्वों का वर्चस्व बना रहता है। वहां एक गांजा तस्कर काफी समय से गांजा बेच रहा था। उसके द्वारा गांजा बेचे जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थी। जिसमें आरोपी तस्कर युवक को गांजे की दो पुडिया देता नजर आ रहा था। जैसे ही वीडियो वायरल हुई, पुलिस हरकत में आ गई, उसने बंदपुर गांव के पास से आरोपी को 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी उन्नाव का रहने वाला नीरज कुमार है, जो वर्तमान में खेकड़ा कस्बे में रहता है। इससे पूर्व भी वह गांजा बेचते समय गिरफ्तार हो चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।