Eight Injured in Delhi-Saharanpur Highway Accident After Eco Car Tire Burst बागपत : इको गाड़ी का टायर फटने से आठ लोग घायल, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsEight Injured in Delhi-Saharanpur Highway Accident After Eco Car Tire Burst

बागपत : इको गाड़ी का टायर फटने से आठ लोग घायल

Bagpat News - दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल के पास एक इको गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतThu, 24 April 2025 11:36 AM
share Share
Follow Us on
बागपत : इको गाड़ी का टायर फटने से आठ लोग घायल

दिल्ली-सहानपुर हाईवे पर जिवाना टोल के पास इको गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शामली के कांधला कस्बे से गुरुवार सुबह एक इको गाड़ी आठ लोगों को लेकर बड़ौत के लिए रवाना हुई। चालक सद्दाम गाड़ी को चला रहा था। बताया कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल पार करने के बाद अचानक गाड़ी का टायर फट गया, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। गाड़ी सवार सलमान, सद्दाम, समर्याब, मुस्तफा, रिजवान निवासीगन गढ़ी दुल्ला, कसगिर, जुल्फ़ान, आजम निवासी मलकपुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस में घायलों को बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।