Fire Breaks Out in Forest Area Near Police Line Hundreds of Trees Burnt पुलिस लाइन के पास वन क्षेत्र में लगी आग, मचा हड़कंप, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsFire Breaks Out in Forest Area Near Police Line Hundreds of Trees Burnt

पुलिस लाइन के पास वन क्षेत्र में लगी आग, मचा हड़कंप

Bagpat News - - दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबूपुलिस लाइन के पास वन क्षेत्र में लगी आग, मचा हड़कंपपुलिस लाइन के पास वन क्षेत्र में लगी आग, मचा

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 23 April 2025 02:28 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस लाइन के पास वन क्षेत्र में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस लाइन के पास स्थित वन क्षेत्र में मंगलवार की आग लग गई। आग लगते ही वन क्षेत्र के पेड़ जलने लगे। आग से निकला धुआं पुलिस लाइन से लेकर कलेक्ट्रेट तक में घुस गया, जिससे अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ी। फायर कर्मियों को जैसे ही आग का पता चला, तो उनमें हड़कंप मच गया। वे तुरंत ही आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बागपत पुलिस लाइन के पास काफी एरिया में वन क्षेत्र है। मंगलवार की शाम वन क्षेत्र में आग लग गई। आग लगते ही पेड़-पौधे जलने लगे। आग लगने से धुआं उठने लगा। जो पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट तक में घुस गया। जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों को भी सांस लेने में परेशानी होने लगी। फायर कर्मियों को जैसे ही आग लगने का पता चला, तो उनमें हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर कर्मियों गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस बीच गाड़ियां वन क्षेत्र के अंदर नहीं जा पाई। जिसके बाद बाइकें बुलाई गई। जिनके जरिए फायर कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग में सैकड़ों की संख्या में पेड़-पौधे जले है। सीएफओ अमरेंद्र कुमार का कहना है कि वन क्षेत्र में आग लगी थी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी वन क्षेत्र में आग लगी थी, जिसमें बड़ी संख्या में पेड़-पौघे जले थे। वन क्षेत्र में आए दिन आग कैसे लग रही है, यह रहस्य बना हुआ है।

-------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।