लिटिल फीट संस्था का हुआ शुभारंभ
Bagpat News - बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव तोमर द्वारा लिटिल फीट संस्था की स्थापना की गई है, जिसका शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल (निशंक) ने किया। यह संस्था नवजात शिशुओं और गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य के...

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव तोमर द्वारा छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कार्य करने को बनाई गई लिटिल फीट संस्था का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल (निशंक) रहे। डॉ अभिनव तोमर ने बताया की यह संस्था पूरे देश में नवजात शिशुओं के स्वास्थ, गर्भवती माताओं के स्वास्थ, समाजिक शिक्षा आदि क्षेत्रों में सेवा एवं सहयोग देकर जागरूकता लाने का कार्य करेगी। इस अवसर डॉ रमेश पोखरियाल ने भी कविताओं के माध्यम से देश सेवा में लगे सैनिकों, पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में विनोद पाल, ऐलेश अवस्थी, अकबर ताज, प्रीति पांडेय, गौरव कृष्ण बंसल, डॉ रजनी ने काव्य पाठ किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।