Municipality Removes Illegal Septic Tank in Aurangabad Amid Protests नगरपालिका ने गली में बने अवैध सैप्टिक टेंक को हटाया, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsMunicipality Removes Illegal Septic Tank in Aurangabad Amid Protests

नगरपालिका ने गली में बने अवैध सैप्टिक टेंक को हटाया

Bagpat News - नगरपालिका ने औरंगाबाद मौहल्ले में गली के बीच बने अवैध सैप्टिक टेंक को हटा दिया। यह टेंक वर्षों से विवाद का कारण था और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। नगरपालिका प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतThu, 24 April 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
नगरपालिका ने गली में बने अवैध सैप्टिक टेंक को हटाया

नगरपालिका ने बुधवार को कस्बे के औरंगाबाद मौहल्ले में गली में बने अवैध सैप्टिक टेंक को हटा दिया। इस दौरान विरोध का सामना भी करना पडा, लेकिन पालिका प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की नही चली। कस्बे के औरंगाबाद मौहल्ले में गली के बीच में वर्षो से एक सैप्टिक टेंक बना हुआ था। इसे लेकर विवाद चला आ रहा था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई थी। बुधवार को नगरपालिका प्रशासन ने शिकायत का निस्तारण करते हुए अवैध सैप्टिक टेंक को तोड दिया। उसे मिटटी से पाट दिया। इस दौरान मौहल्ले के कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पालिका प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक ना चली। ईओ हरिलाल पटेल ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर बने सेप्टिक टेंक की शिकायत मिली थी। जांच में सैप्टिक टेंक अवैध पाया गया। जिसको तोडकर मिटटी से पाटकर मामले का निस्तारण कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।