भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित
Bagpat News - बागपत में भाजपा जिला कार्यालय पर अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि हरीश ठाकुर ने उनके जीवन को महिला सशक्तिकरण और जनसेवा का प्रतीक बताया। जिलाध्यक्ष...

बागपत। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन महिला सशक्तिकरण, न्याय और जनसेवा का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने संचालन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, गन्ना समिति चेयरमैन प्रदीप ठाकुर, जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, सभासद संदीप वशिष्ठ, आत्माराम मौर्य, डा. शरफत अली आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।