Gurugram Municipal Corporation to Renovate 60 Dilapidated Toilets and Construct 40 New Ones शहर में सभी बदहाल शौचालयों का जीर्णोद्धार होगा , Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Municipal Corporation to Renovate 60 Dilapidated Toilets and Construct 40 New Ones

शहर में सभी बदहाल शौचालयों का जीर्णोद्धार होगा

गुरुग्राम नगर निगम शहर में 120 शौचालयों का सर्वे करने के बाद 60 बदहाल शौचालयों का जीर्णोद्धार करेगा। इसके साथ ही 40 नए शौचालय भी बनाए जाएंगे। जगुआर कंपनी के साथ समझौते के तहत 30 शौचालयों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवFri, 23 May 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
शहर में सभी बदहाल शौचालयों का जीर्णोद्धार होगा

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शहर में मौजूद सभी बदहाल शौचालयों का निगम द्वारा जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसको लेकर निगम ने एस्टीमेट तैयार कर लिया। वहीं 40 नए शौचालयों का भी निर्माण करवाया जाएगा। अगले तीन माह में सभी शौचालयों का निगम द्वारा नया रूप दिया जाएगा। बता दें कि नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में मौजूद 120 शौचालयों का एक निजी एजेंसी से सर्वे करवाया था। सर्वे में खुलासा हुआ है कि 120 में से 60 सार्वजनिक शौचालय बिल्कुल बदहाल स्थिति में है। इसके अलावा लगभग 80 से ज्यादा बदहाल जर्जर हालात में है। इस कारण निगम के यह शौचालय में लोगों के उपयोग में नहीं है।

इस कारण लोगों को तमाम परेशानियों से का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर निगम में कई दफा शिकायतें भी दर्ज हो चुकी है। जर्जर हालात में शौचालय होने के बाद भी निगम की तरफ से निजी एजेंसियों को लगातार रखरखाव शुल्क का भी भुगतान किया जा रहा है। सर्वे रिपेार्ट के बाद निगम ने इन बदहाल शौचालयों का जीर्णोद्धार करने की योजना बनाई है। 40 नए शौचालयों का होगा निर्माण नगर निगम की तरफ से 40 नए शौचालयों का निर्माण करने की योजना बनाई है। यह शौचालय मार्केट, बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। सीएसआर के तहत जगुआर कंपनी के साथ निगम का एक समझौता साइन हुआ है। इसमें 30 सार्वजनिक शौचालयों के जीर्णोद्धार का काम जगुआर कंपनी द्वारा किया जाएगा। कंपनी दस नए शौचालयों का निर्माण भी करके निगम को देगी। इसके अलावा 30 नए सार्वजनिक शौचालय निगम की तरफ से भी निर्माण करवाया जाएगा और 30 बदहाल शौचालयों का जीर्णोद्धार का काम निगम द्वारा किया जाएगा। इसके बाद निगम के पास कुल शौचालयों की संख्या 160 तक हो जाएगी। एजेंसियों ने रखरखाव से किया इंकार, अब जगुआर करेगी नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर के शौचालयों के रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया गया था। में दस काफी बदहाल शौचालय थे। इन शौचालयों का रखरखाव करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद निगम ने जगुआर कंपनी से इसकी बात की तो कंपनी ने सीएसआर के तहत यह काम करने की हामी भर ली। जो बदहाल शौचालय है उनकी स्थित को ठीक करके कंपनी द्वारा रखरखाव किया जाएगा। शहर में बदहाल शौचालयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसको लेकर 30 शौचालय जगुआर कंपनी द्वारा संवारने का काम किया जाएगा और 30 निगम अपवने स्तर पर करेगा। इसके अलावा 40 नए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसमें से दस कंपनी द्वारा निर्माण करवाया जाएगा और 30 निगम द्वारा किया जाएगा। - अखिलेश यादव, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।