Bahraich a leopard took away a woman sleeping on the roof causing uproar panic spread in the area छत पर सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, मचा हाहाकार, इलाके में फैली दहशत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsBahraich a leopard took away a woman sleeping on the roof causing uproar panic spread in the area

छत पर सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, मचा हाहाकार, इलाके में फैली दहशत

यूपी के बहराइच में छत पर सो रही महिला को तेंदुआ उठा ले गया है। शव मिलने के परिवार में हाहाकार मच गया है। इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी वन विभाग को दी गई।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 25 May 2025 10:04 AM
share Share
Follow Us on
छत पर सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, मचा हाहाकार, इलाके में फैली दहशत

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज जंगल से सटे अयोध्यापुरवा गांव में शनिवार रात छत पर सो रही अधेड़ महिला को तेंदुआ उठा ले गया। हांका लगाते लोग महिला की तलाश में निकले। तो कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में शव मिला। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। जानकारी पर पुलिस व वन महकमे की टीम मौक पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत फैल गई है।

सुजौली थाने के अयोध्यापुरवा निवासनी 45 वर्षीय जहीरा बानो पत्नी निसार अहमद शनिवार रात में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रही थी। शनिवार देर रात लगभग 2 - 3 बजे के बीच तेंदुआ छत पर चढ़ गया। तेंदुआ जहीरा बानो को गले से दबोच ले गया। तेंदुआ के हमले पर सब की नींद टूटी। उनके शोर पर ग्रामीण लाठी और डंडा लेकर हांका लगाते हुए दौड़े। कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में महिला को छोड़ कर तेंदुआ गायब हो गया। ग्रामीणों ने महिला जहीरा बानों का शव खेत से बरामद हो गया। महिला के गले पर तेंदुए के दांत के निशान पाए गए है। तेंदुए के हमले से महिला की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।

ये भी पढ़ें:कांस्टेबल के घर 20 लाख की चोरी, पड़ोस में रहते हैं पुलिसकर्मी, फिर भी खौफ नहीं

|#+|

तेंदुए के हमले की सूचना पर थानाध्यक्ष हरीश कुमार सिंह पुलिस बल साथ मौके पर पहुंचे है। वन महकमे की टीम को सूचना दी गई। जानकारी वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है। वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। उधर, तेंदुए के हमले से इलाके दहशत फैल गई है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |