नेपालगंज से दिल्ली हवाई सेवा
Bahraich News - नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ एवं नेपाल भारत संघ ने नेपालगंज से दिल्ली के लिए सीधी हवाई यात्रा शुरू करने की मांग की है। यह मांग इसीलिए की जा रही है क्योंकि नेपालगंज को अब...

बहराइच। नेपाल के बांके जिला मुख्यालय के नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ एवं नेपाल भारत संघ की तरफ से नेपाल सरकार और भारत सरकार को एक ज्ञापन पत्र भेजकर नेपालगंज से दिल्ली की सीधी हवाई यात्रा सुगम बनाने के लिए उड़ान शुरू करने का आग्रह किया गया है। नेपाल भारत संगठन के अंतर्राष्ट्रीय केंद्रीय सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से संगठन यह मांग कर रहा था कि नेपालगंज अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की जाए। क्योंकि नेपालगंज विमान स्थल को उच्चकृत करते हुए अब अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल के रूप में स्थापित किया जा चुका है।
इसलिए संगठन की ओर से यह मांग काफी दिनों से की जा रही थी। शुक्रवार को भारत नेपाल मैत्री संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह इस वक्त नेपालगंज आए हुए थे इसीलिए भारत नेपाल संघ और नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ के ओर से एक पत्र भारत सरकार के केंद्रीय विमान मंत्रालय को भेजा गया है। जिसमें यह मांग की गई है की नेपालगंज विमान स्थल से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा जल्द से जल्द शुरू की जाए। जिससे आगामी होने वाले मानसरोवर यात्रा में जो जून या जुलाई माह से शुरू होने वाली है उसमें भारतीय पर्यटक एवं श्रद्धालुओं को सीधे दिल्ली से नेपालगंज आने में सुविधा हो। उनको लखनऊ से सड़क के रास्ते आने में जो दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उससे निजात मिले। इससे जहां हजारों की संख्या में मानसरोवर दर्शन करने वाले यात्री जो भारत के विभिन्न शहरों से नेपाल आते हैं उनको सीधे नेपालगंज पहुंचने में आसानी होगी। तमाम रास्ते के कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। इसी के साथ नेपालगंज के व्यापारियों को एवं सुदूर पश्चिम नेपाल के लोगों को भी दिल्ली जाने में बहुत सुविधा होगी। नेपाल भारत मैत्री संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि नेपालगंज और दिल्ली उड़ान होने से नेपालगंज का टूरिज्म भी बढ़ेगा और आने जाने वालों को सुविधा होगी। इस अवसर पर नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव भीम राणाघाट नेपाल भारत मैत्री संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।