Kumaranchal Nagar Cooperative Bank Union Elects New Leadership at State Convention जय प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेंद्र महासचिव बने, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsKumaranchal Nagar Cooperative Bank Union Elects New Leadership at State Convention

जय प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेंद्र महासचिव बने

हल्द्वानी में कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक कर्मचारी यूनियन का छठा प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन और चुनाव समारोह हुआ। जय प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष और सुरेन्द्र शाह को महासचिव निर्विरोध चुना गया। नई कार्यकारिणी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSat, 24 May 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
जय प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेंद्र महासचिव बने

हल्द्वानी, संवाददाता। कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक कर्मचारी यूनियन का छठा प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन और चुनाव समारोह शनिवार को ऊंचापुल स्थित एक निजी संस्थान में संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में जय प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष एवं सुरेन्द्र शाह को महासचिव चुना गया। इस मौके पर नये पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में कार्य करने की शपथ ली। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी केएन शर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। जय प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष एवं सुरेन्द्र शाह को महासचिव निर्विरोध चुना गया। चुनाव के बाद हुई नई कार्यकारिणी की बैठक में 2012 से लंबित वेतन पुनर्निर्धारण को तत्काल लागू कराने और बैंक में नियमों से बाहर हुए प्रोन्नति पर चिंता व्यक्त की गई।

यूनियन ने दोनों विषयों पर शीघ्र बैंक प्रबंधन से वार्ता कर समाधान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इससे पहले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के महासचिव सीके जोशी, उपमहासचिव राजन पुंडीर और पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शाह विशेष रूप से प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने यूनियन के उत्साह की सराहना की। इस दौरान त्रिलोक सिंह रौतेला, कुंवर सिंह जलाल समेत यूनियन के नए और पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। इनसेट- नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी हरीश पंत और प्रेम सिंह उपाध्यक्ष, नरेंद्र बिष्ट व गुंजन संयुक्त सचिव, योगेश पंत राज्य स्तरीय सचिव, विनीता पाठक प्रचार सचिव, जितेंद्र सती कार्यालय सचिव, संतोष पंत कोषाध्यक्ष और गजेंद्र सिंह कार्यकारिणी सचिव चुने गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।