बिजली मिस्त्री की मौत पर शोकाकुल हुए लोग
दाउदनगर में बिजली मिस्त्री मो. आरिफ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे औरंगाबाद से बाइक से लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। उनका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा, जिसके बाद लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSun, 25 May 2025 01:27 AM

दाउदनगर संवाद सूत्र। दाउदनगर पुराना शहर वार्ड नं 8 मुहल्ले में बिजली मिस्त्री मो. आरिफ की सड़क दुर्घटना में बीते रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात वे औरंगाबाद से बाइक से लौट रहे थे तभी चित्र गोपी के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पहुंचा, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रकट की। चार साल पूर्व उनकी शादी हुई थी तथा उनके दो पुत्र हैं। वे दाउदनगर स्थित बिजली ऑफिस में मानव बल के रूप में कार्यरत थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।