पुरस्कृत होने पर डीएम का अफसरों कर्मचारियों ने किया स्वागत
Bahraich News - प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर लौंटी डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ समारोह

प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर लौंटी डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ समारोह
बहराइच, संवाददाता। जिलाधिकारी मोनिका रानी को सिविल सेवा क्षेत्र में प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री पुरस्कार (समग्र विकास श्रेणी) द्वारा सम्मानित किए जाने पर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में स्वागत/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकार एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अधिकारियों कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारी सफलता के पीछे समाज का भी परोक्ष रूप से योगदान होता है इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने पदों के अनुरूप समाज की सेवा में अपना महत्तम योगदान दें। डीएम ने कहा कि प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना एक सुखद अनुभव है। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने अधिकारियों का आहवान किया कि इसी तरह से प्रयास करते रहें ताकि आकांक्षी जनपद बहराइच देश के अग्रणी जनपदों में अपना मुकाम बना सके।
समारोह को सम्बोधित करते हुए सीडीओ मुकेश चन्द्र ने कहा कि जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन व अथक प्रयासों के फलरूवरूप यह सफलता प्राप्त हुई है। मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, बीएसए आशीष कुमार सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।