Samajwadi Party President Shyamlal Pal Criticizes BJP for Communal Politics in Uttar Pradesh प्रदेश में विकास के नाम पर हो रहा मंदिर-मस्जिद का खेल: प्रदेश अध्यक्ष, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsSamajwadi Party President Shyamlal Pal Criticizes BJP for Communal Politics in Uttar Pradesh

प्रदेश में विकास के नाम पर हो रहा मंदिर-मस्जिद का खेल: प्रदेश अध्यक्ष

Bahraich News - बहराइच में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर मंदिर-मस्जिद के नाम पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया और कहा कि पीडीए के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचTue, 20 May 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
प्रदेश में विकास के नाम पर हो रहा मंदिर-मस्जिद का खेल: प्रदेश अध्यक्ष

बहराइच,संवाददाता। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर प्रदेश भर में मंदिर-मस्जिद व हिंदू-मुस्लिम का खेल खेल रही है। पीडीए के संकल्प पत्र को पढ़कर कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाई। कहा कि यह संदेश गली-मोहल्लों में ले जाकर लोगों से पार्टी में जोड़ने का आवाह्न करें। निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले ही प्रदेश अध्यक्ष का सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पाटी कार्यालय पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने उनको माला पहनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय मुलायम सिंह का बहराइच से बहुत लगाव रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों को जोड़कर पार्टी के नीतियों, विचारधारा व जनहित में सपा सरकार में किये गये विकास कार्यों से अवगत कराएं। संविधान व आरक्षण के रक्षा के लिए पीडीए के नायक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि यह सरकार सांप्रदायिक विचारधारा की पार्टी है। वह देश में भाईचारा नहीं लाना चाहती है। वह देश में हिंदू-मुस्लिम तनाव पैदा कर रही है, मंदिर - मस्जिद करा रही है। विधायक कैसरगंज आनंद यादव, पंडित भगतराम मिश्रा, पूर्व विधायक रमेश गौतम, सुनील निषाद, देवेश चंद्र मिश्रा, अनिल यादव, रामजी यादव, मनु देवी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।