BJP Celebrates Rani Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary with Run for Women Empowerment अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर 54 विद्यालयों में हुई प्रतियोगिता, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsBJP Celebrates Rani Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary with Run for Women Empowerment

अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर 54 विद्यालयों में हुई प्रतियोगिता

Basti News - भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर 'रन फॉर वीमेन एम्पावरमेंट' कार्यक्रम का आयोजन 54 विद्यालयों में किया। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए इंटर कॉलेज की छात्राओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 20 May 2025 06:01 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर 54 विद्यालयों में हुई प्रतियोगिता

बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत ‘रन फॉर वीमेन एम्पावरमेंट कार्यक्रम का आयोजन 54 विद्यालयों में भव्य रूप से किया गया। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जीजीआईसी में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र उपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों, आयोजन समिति एवं विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया। इसी प्रकार बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में भाजपा नेता जगदीश शुक्ल की मौजूदगी में रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।