Tender Issued for Cleaning Jamshdpur Drains Before Monsoon - 70 Laborers Required अक्षेस ने बड़े नालों की सफाई के लिए निकाला टेंडर, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTender Issued for Cleaning Jamshdpur Drains Before Monsoon - 70 Laborers Required

अक्षेस ने बड़े नालों की सफाई के लिए निकाला टेंडर

जमशेदपुर अक्षेस ने बारिश से पहले बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर निकाला है। यह टेंडर सिर्फ मजदूरों के लिए है, जिनकी कुल संख्या 70 है। 40 मजदूर जमशेदपुर पूर्वी और 30 पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 20 May 2025 12:41 PM
share Share
Follow Us on
अक्षेस ने बड़े नालों की सफाई के लिए निकाला टेंडर

जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस ने अपने क्षेत्र में स्थित बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर निकाला है। यह बरसात से पूर्व की कवायद है। टेंडर सिर्फ मजदूरों के लिए निकाला गया है, क्योंकि जेसीबी और अन्य उपकरण तो उसके पास भी हैं। इन मजदूरों को उन क्षेत्रों में लगाया जाएगा, जहां पर जेसीबी और अन्य मशीन व उपकरण को नहीं लगाया जा सकता। अर्थात गलियों वाले इलाके में। इस टेंडर के तहत कुल 70 मजदूरों की आपूर्ति की मांग की गई है। इनमें से 40 मजदूर जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र जबकि 30 जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के लिए चाहिए।

21 से 23 तक को निविदा प्रपत्र की बिक्री होगी जबकि 27 को 2 बजे तक टेंडर डाला जाएगा। और उसी दिन 4 बजे में टेंडर को खोला जाएगा। इसमें सिर्फ नगर विकास विभाग में निबंधित ठेकेदार ही हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि टेंडर में मजदूरी दर का उल्लेख नहीं किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।