Tribute to Education Pioneer Acharya Sant Swaroop Srivastava on 24th Death Anniversary चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता मेधावियों को किया पुरस्कृत, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsTribute to Education Pioneer Acharya Sant Swaroop Srivastava on 24th Death Anniversary

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता मेधावियों को किया पुरस्कृत

Bahraich News - कैसरगंज, संवाददाता। मांटेसरी शिक्षा की अलख जगाने वाले महान शिक्षाविद एवं लोकतंत्र सेनानी आचार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचMon, 14 April 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता मेधावियों को किया पुरस्कृत

कैसरगंज, संवाददाता। मांटेसरी शिक्षा की अलख जगाने वाले महान शिक्षाविद एवं लोकतंत्र सेनानी आचार्य स्व. संत स्वरूप श्रीवास्तव की 24वीं पुण्यतिथि पर कंचन कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के विजेता मेधावियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यालय प्रबंधक ने आचार्य के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि एक संपूर्ण विचारधारा थे। उन्होंने शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया। चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभा गौतम, अविनाश विश्वकर्मा, हर्षित कश्यप, दिव्यांश गुप्ता, मो. अफजल, लकी सोनी, अवनी सोनी, प्रतीक जायसवाल, मुबस्सिरा, शिमला यादव, अनु राजपूत, नवनीत गुप्ता, प्रभात वर्मा, लक्ष्मी सोनी, रजत वर्मा, जैनित कसौधन, कृष्णा सोनी, अतुल साहनी, आस्था गुप्ता, आस्था श्रीवास्तव, शान्वी सिंह, अवनी कौशिक, अभिलाषा चौधरी, शांभवी सिंह, आयुषी सिंह, इरम खान, आयुषी गुप्ता, शिवांश गुप्ता, दिव्या सोनी, श्वेता जायसवाल, इल्मा खातून, सौरभ चौधरी, आर्यांश वर्मा, नैंसी कश्यप, अमरदीप यादव, शिखा, सलोनी, सफिया, सार्थक मौर्य, आराध्या श्रीवास्तव को प्रमााण पत्र व शील्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।