Ghayatri Yagna Festival Celebrated in Biltharoad for Nation Building गायत्री यज्ञ उपासना में जयकारों से गूंजा संपूर्ण वातावरण, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsGhayatri Yagna Festival Celebrated in Biltharoad for Nation Building

गायत्री यज्ञ उपासना में जयकारों से गूंजा संपूर्ण वातावरण

Balia News - बिल्थरारोड में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के आह्वान पर गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने परिवारों के साथ सुख और समृद्धि के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाMon, 12 May 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
गायत्री यज्ञ उपासना में जयकारों से गूंजा संपूर्ण वातावरण

बिल्थरारोड। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के आह्वान पर बिल्थरारोड क्षेत्र के विभिन्न गावों में समर्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घर में परिजनों के साथ सुख, समृद्धि एवं मानव कल्याण के लिए यज्ञ में शामिल होकर देवी उपासना की। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने परिवार के साथ यज्ञ महोत्सव में उत्साह पूर्वक भाग लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालुओं ने सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक अपने-अपने घर पर यज्ञ में पावन आहुतियां दीं। इस दौरान भक्ति रस की सरिता बही। गायत्री माता के जयकारे से वायुमंडल गूंज उठा।

संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।