पति, देवर ननदोई ने किया गले में अंगोछा डालकर हत्या का प्रयास
Hathras News - पति, देवर ननदोई ने किया गले में अंगोछा डालकर हत्या का प्रयास पति, देवर ननदोई ने किया गले में अंगोछा डालकर हत्या का प्रयास पति, देवर ननदोई ने

पति, देवर ननदोई ने किया गले में अंगोछा डालकर हत्या का प्रयास - कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिताने अलीगढ़ क्षेत्र के ससुराल के लोगों पर लगाया दहेज उत्पीड़न करते हुए हत्या करने के प्रयास का आरोप - शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने अलीगढ़ क्षेत्र के ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न करते हुए हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की करीब तीन साल पहले जनपद अलीगढ़ के थाना गौंड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब 8 लाख रुपये खर्च किये थे। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग पति, देवर, सास, ससुर, ननद, ननदोई मुसिया सास, मुसिया ससुर शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं हुए, अतिरिक्त दहेज में एक प्लाट के लिये 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। यह बात विवाहिता ने अपने पिता को बताई तो पिता परिवारीजों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे और विनम्रता के साथ उनको समझा आये। इसी बीच विवाहिता ने एक पुत्र को जन्म दिया। पिता ने पुत्र के छोछक में करीब एक लाख रुपया खर्च किया, फिर भी ससुराल के लोगों का रवैया नहीं बदला। विवाहिता व बच्चे को भूखा प्यासा रखने लगे, फिर भी वह बर्दाश्त करती रही। दिसंबर 2024 को गाड़ी में बैठाकर ससुराल के लोग विवाहिता को उसके गांव के निकट छोड़ कर चले गए। आरोप है कि पति, देवर व ननदोई ने गले में अगौंछा डालकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपी गाड़ी से धक्का मारकर नीचे फेंकते हुए चले गए। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।