वांछित पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Balia News - हल्दी पुलिस ने दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी निवासी राजेश यादव को पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यादव के खिलाफ गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। आरोपी...
Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाMon, 7 April 2025 02:11 AM

बलिया। हल्दी पुलिस ने रविवार को पशु तस्करी के मुकदमें में वांछित दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी निवासी राजेश यादव को उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसके खिालाफ कुछ दिनों पहले गोवध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस फरार पशु तस्कर की खोजबीन कर रही थी। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई सुनील कुमार व बालाजीत सिंह, सिपाही संतोष मिश्र, अजय यादव आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।