Police Superintendent Omveer Singh Inspects Weekly Parade and Fitness Drill in Ballia एसपी ने जवानों से लगवाई दौड़, परेड की ली सलामी, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsPolice Superintendent Omveer Singh Inspects Weekly Parade and Fitness Drill in Ballia

एसपी ने जवानों से लगवाई दौड़, परेड की ली सलामी

Balia News - बलिया में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों के साथ दौड़ लगाई और अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रील कराया। एसपी ने सफाई व्यवस्था में सुधार और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाFri, 11 April 2025 10:52 PM
share Share
Follow Us on
एसपी ने जवानों से लगवाई दौड़, परेड की ली सलामी

बलिया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। उन्होंने जवानों से दौड़ भी लगवाई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की टोली बनवाकर ड्रील कराया। पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाया। उन्होंने परेड ग्राउण्ड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया तथा सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया। एसपी ने 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देख-रेख करने का निर्देश दिया। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही समय पर मानक के अनुसार काम पूरा करने को कहा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन उस्मान, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।