Tribute to Dr B R Ambedkar on His Birth Anniversary with Cultural Programs and Discussions संविधान शिल्पी को नमन कर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTribute to Dr B R Ambedkar on His Birth Anniversary with Cultural Programs and Discussions

संविधान शिल्पी को नमन कर राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Balia News - बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज में समानता की स्थापना के लिए संघर्ष किया। इस मौके...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 13 April 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
संविधान शिल्पी को नमन कर राष्ट्र निर्माण का संकल्प

बलिया, संवाददाता। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कलक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर संस्थान पहुंचे और संविधान शिल्पी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर भारतीय समाज के एक महान नेता, सामाजिक सुधारक और भारत के संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता की स्थापना के लिए संघर्ष किया। उनका तही योगदान उन्हें इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाता है। ऐसे महान विचारक का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के ‘महू नामक स्थान पर हुआ था, जिसे अब डॉ. अंबेडकर नगर के नाम से जाना जाता है। कहा कि भाजपा सरकार में ही बाबा साहेब अंबेडकर से जुड़े स्थलों को विकसित कर उन्हें सम्मान देने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर संतोष सिंह, राजेश गुप्ता, हर्ष सिंह, शिवजी सिंह चंदेल आदि थे।

उधर, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन जागृति मंच जिला इकाई की ओर से बाबा साहब बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को ‘बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के सन्दर्भ में भारतीय अर्थव्यवस्था और वर्तमान दौर की चूनौतियां विषयक संगोष्ठी हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के देश के विकास के प्रति सोच को सकारात्मक दिशा देने से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। उन्होंने देश दलित, पिछडों की गरीबी प्रकृतिक संसाधनों अन्यपूर्ण और असमान्य विवरण के कारण हुआ है। इस मौके पर अमरनाथ यादव, डॉ अनिल कुमार, बजेश राम, सुनील कुमार, रामकृष्ण यादव, डॉ. सूर्यबली पासवान आदि थे।

बिल्थरारोड हिसं के अनुसार संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर के जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को नगर के एक मैरेज हाल में जनसभा का आयोजन भाजपा की ओर से किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ आंबेडकर को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। शुभारंभ डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने संविधान के जरिए आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक विषमता समाप्त कर दलितों, शोषितों को विकास की मुख्य धारा में शामिल किया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने सबको सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा ने कई बार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया, लेकिन देश की जनता ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय सोनाडीह की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं मनोहर सिंह व अमृता ने गीत-संगीत प्रस्तुति किया। इस मौके पर पूर्व सांसद बब्बन राजभर, सकलदीप राजभर, पूर्व मंत्री छट्ठू राम,पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, गोरख पासवान,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, अरुण तिवारी, दिलीप सिंह राजपूत, दिनेश राजभर आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।