Relief from Traffic Jam in Balrampur Overbridge Construction Inspected by DM झारखंडी रेलवे क्रासिंग के ओवरब्रिज का निर्माण डीएम ने देखा , Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsRelief from Traffic Jam in Balrampur Overbridge Construction Inspected by DM

झारखंडी रेलवे क्रासिंग के ओवरब्रिज का निर्माण डीएम ने देखा

Balrampur News - बलरामपुर में नगरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। डीएम पवन अग्रवाल ने झारखंडी ओवरब्रिज निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। विधायक पल्टूराम द्वारा शासन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरSun, 18 May 2025 12:19 AM
share Share
Follow Us on
झारखंडी रेलवे क्रासिंग के ओवरब्रिज का निर्माण डीएम ने देखा

बलरामपुर, संवाददाता। नगरवासियों को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलने की संभावना है। झारखंडी ओवरब्रिज निर्माण के लिए शनिवार को डीएम ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवेरब्रिज निर्माण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। झारखंडी समपार फाटक पर ओवर ब्रिज न होने से नगरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सदर विधायक पल्टूराम ने झारखंडी समपार फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर शासन को पत्र भेजा था। दो दिन पूर्व इस सम्बन्ध में विधायक ने जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता भी की थी। शनिवार को डीएम पवन अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, एनएच व ब्रिज कार्पोरेशन एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया।

शाम करीब छह बजे जिलाधिकारी ने वीर विनय चौराहे से लेकर बस स्टेशन तक जाने वाले मार्ग का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि झारखंडी समपार फाटक पर टूलेन ओवरब्रिज बनाया जा सकता है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही इसका सर्वे कराकर उसकी डिजाइन तैयार करें। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही मार्ग का सर्वे कराकर डिजाइन तैयार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने की संभावना है। एसडीएम सदर हेमंत गुप्ता, तहसीलदार अखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार अनुपम शुक्ला, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, एनएच के अधिकारी आरके पिथौरिया, आलोक शुक्ल, लेखपाल बच्चाराम, कोतवाल नगर सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।