रामचरित मानस सत्य से विचलित को सही मार्ग दिखाता
Banda News - फोटो- 3 कथा वाचक अवधेशदास महाराज रामचरित मानस सत्य से विचलित को सही मार्ग दिखातारामचरित मानस सत्य से विचलित को सही मार्ग दिखातारामचरित मानस सत्य से व

बांदा, संवाददाता। भगवान श्रीराम ने अपने उत्कृष्ट आचरण से अखिल विश्व को मानवता, प्रेम तथा पारिवारिक एवं सामाजिक मर्यादा का संदेश दिया। रामचरित मानस सत्य से विचलित मानव को युग-युगांतर तक सही मार्ग दिखाता रहेगा। यह बातें ग्राम गोधनी के मौनीबाबा आश्रम परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा में कथा वाचक अवधेशदास महाराज ने कही। श्रीराम कथा में चौथे दिन राम जन्मोत्सव मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट से आए कथा वाचक ने कहा कि तीन कल्प में तीन विष्णु का अवतार हुआ है। चौथे कल्प में साक्षात भगवान श्रीराम माता कौशल्या के गर्भ से अवतरित हुए। संगीतमय श्रीराम कथा में श्रोता मंत्रमुग्ध नजर आए। इस दौरान आनंद स्वरूप द्विवेदी, संदीप द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, शत्रुघन द्विवेदी, मोहनलाल विश्वकर्मा, शिवम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।