Mahendra Singh Verma Rejoins Samajwadi Party with Supporters पूर्व जिपं अध्यक्ष ने थामा सपा का दामन, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsMahendra Singh Verma Rejoins Samajwadi Party with Supporters

पूर्व जिपं अध्यक्ष ने थामा सपा का दामन

Banda News - बांदा। संवाददाता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा ने एक बार फिर से

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 2 May 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व जिपं अध्यक्ष ने थामा सपा का दामन

बांदा। संवाददाता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा ने एक बार फिर से बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके साथ समर्थक पूर्व जिपं सदस्य कमलेश श्रीवास, बसपा नेता राज वर्मा ने भी सपा की सदस्यता ली। महेंद्र सिंह वर्मा पहले भी सपा में रह चुके हैं। बसपा के साथ भाजपा और कांग्रेस का भी झंडा बुलंद कर चुके हैं। वर्ष 2013 में सपा के टिकट पर ही जिपं अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर नरैनी सुरक्षित विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी। पर हार का मुंह देखना पड़ा था।

पार्टी की सदस्यता लेने पर जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा आदि ने बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।