सड़क हादसों में चार की मौत, नयागांव में लगाया जाम
Etah News - बसुंधरा पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान एटा-आगरा मार्ग पर हर दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। तीन घंटे तक जाम में फंसे वाहन चालकों को पुलिस की अनुपस्थिति में कठिनाई का सामना करना पड़ा। खराब...

बसुंधरा पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान एटा-आगरा मार्ग पर हर दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसुंधरा पर जाम लगने से तीन घंटे तक वाहन फंसे रहे। सुबह तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन चालकों को दस बजे के बाद राहत मिल पाई। तीन घंटे के जाम के दौरान पुलिस कहीं दिखायी नहीं दी। बसुंधरा पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान एटा-आगरा मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। वन-वे मार्ग पर यातायात संचालित कराये जाने के लिए पुलिस की मौजूदगी रहती है। शुक्रवार को सुबह तेज आंधी, बारिश के दौरान वन-वे मार्ग पर पुलिस मौजूद नहीं रही।
इससे बसुंधरा पर जाम लग गया। सुबह सात से 10 बजे तक गांव में लंबा जाम लगा रहा। जाम लगने के कारण वाहनों की बसुंधरा से लेकर गदनपुर तक लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोग बेहद परेशान और नाराज देखे गये। खराब मौसम में गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी से लोगों को आपस में उलझते हुए भी देखा गया। इनको मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत किया गया। बारिश के दौराना बसुंधरा चौकी पुलिस भी तीन घंटे तक वन वे मार्ग पर यातायात सुचारू करने को नहीं पहुंच सकी, जिससे राहगीर, वाहन चालकों को बेहद मुश्किल भरी परेशानी में तीन घंटे तक फंसे रहना पड़ा। दस बजे बारिश थमने के बाद बसुंधरा चौकी पुलिस मार्ग पर निकली। इसके बाद पुलिस के अथक प्रयास के बाद एक से डेढ़ घंटे में मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन चालक, राहगीर पुलिस और जिला प्रशासन को कोसते देखे गये। एक महीने से चल रहा सीसी मार्ग निर्माण कार्य एटा-आगरा मार्ग स्थित गांव बसुंधरा पर एक महीने से सीसी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य होने से यात्रियों को मार्ग से निकलने में आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण होने की वजह से गांव पर वन-वे मार्ग व्यवस्था लागू कर दी गई है। जहां पर यातायात सुचारू रखने की जिम्मेदारी बसुंधरा चौकी पुलिस को दी गई है। सड़क निर्माण से आसपास के दुकानदार रहते परेशान गांव पर सीसी सड़क निर्माण कार्य चलने से एक महीने से जाम की समस्या आये दिन बनी रहती है। निर्माण कार्य होने से धूल, मिट्टी उठने से आसपास के दुकानदार काफी परेशान है। मार्ग पर दोनों ओर खाने-पीने की दुकानें है। धूल-मिट्टी उठने से खाने-पीने का सामान खराब हो जाता है। सामान को सुरक्षित करने की व्यवस्था भी कारगर साबित नहीं हो रहे है। उससे दुकानदार चाहते है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।