बाइक की टक्कर से मासूम गंभीर
Banda News - बांदा। संवाददाता मध्य प्रदेश के धरमपुर थानाक्षेत्र सुहावा खोरा गांव निवासी छह वर्षीय सुखेंद्र
Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 2 May 2025 11:15 PM

बांदा। संवाददाता मध्य प्रदेश के धरमपुर थानाक्षेत्र सुहावा खोरा गांव निवासी छह वर्षीय सुखेंद्र पुत्र दिनेश राजपूत अपने पिता के साथ कालिंजर थाना के आनंदपुर गांव चाचा के यहां शादी में आया था। घर के बाहर खेल रहा था। सढ़ा गांव की ओर से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। डा. लवलेश ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।