पुस्तक वर्तमान के साथ नई पीढ़ी को सुधारती है: प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डॉ. राघब प्रसाद दास की पुस्तक 'डेमोक्रेटिक कॉन्टेस्टेशन्स एंड लेजिस्लेटिव प्रोसेस इन इंडिया' का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी को सुधारने और...

पुस्तक वर्तमान के साथ नई पीढ़ी को सुधारती है: प्रधान - शिक्षा मंत्री ने डॉ. राघब प्रसाद दास की पुस्तक का विमोचन किया नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि पुस्तक वर्तमान के साथ ही नई पीढ़ी को सुधारने का काम करती है। प्रधान ने राज्य सभा सचिवालय के संयुक्त सचिव डॉ. राघब प्रसाद दास द्वारा लिखित पुस्तक ‘डेमोक्रेटिक कॉन्टेस्टेशन्स एंड लेजिस्लेटिव प्रोसेस इन इंडिया के विमोचन कार्यक्रम में ये बातें कही। शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि राघब दास द्वारा लिखित यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं सांसदों तथा विधायकों के लिए विधायी प्रक्रिया को समझने के वास्ते एक दस्तावेज है।
नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विधायी प्रक्रिया में विरोध के तर्क के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती है। यह विधि निर्माताओं, प्रशासकों, शिक्षकों और छात्रों के लिए एक उपयोगी संदर्भ मार्गदर्शिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक संसद पर प्रामाणिक साहित्य की बढ़ती मांग को पूरा करेगी। समारोह में अतिथि के रूप में सांसद भर्तृहरि महताब भी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।