Missing Youth Found Dead in Village Well Police Investigation Underway लापता युवक का शव गांव के ही कुएं में मिला, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsMissing Youth Found Dead in Village Well Police Investigation Underway

लापता युवक का शव गांव के ही कुएं में मिला

Banda News - बांदा। संवाददाता दो दिन से लापता युवक का शव गांव के ही कुएं में

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाSun, 11 May 2025 12:04 AM
share Share
Follow Us on
लापता युवक का शव गांव के ही कुएं में मिला

बांदा। संवाददाता दो दिन से लापता युवक का शव गांव के ही कुएं में उतराता मिला। मृतक के साले ने पैर फिसलने से कुएं में गिरने और डूबने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। गिरवां थानाक्षेत्र के महुआ गांव निवासी 42 वर्षीय रामचंद्र ट्रैक्टर चलाता था। दो दिन पहले ट्रैक्टर चलाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार शाम गांव के बच्चे गेंद खेल रहे थे। गेंद कुएं में जा गिरी।

बच्चों ने कुएं में झांककर देखा तो शव उतारा रहा था। जानकारी पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे घरवालों में कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के साले संदीप ने आशंका जताते हुए कहा कि पैर फिसल जाने से जीजा कुएं के अंदर जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी ज्ञान देवी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। थानाघ्यक्ष गिरवां सीपी तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया कुएं में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।