National Lok Adalat in Banda Over 1 1 Lakh Cases Resolved and 14 68 Crore Fines Imposed सुलह-समझौते से एक ही दिन में 1.11 लाख से ज्यादा वाद निस्तारित, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsNational Lok Adalat in Banda Over 1 1 Lakh Cases Resolved and 14 68 Crore Fines Imposed

सुलह-समझौते से एक ही दिन में 1.11 लाख से ज्यादा वाद निस्तारित

Banda News - बांदा। संवाददाता जनपद मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ।

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाSun, 11 May 2025 12:28 AM
share Share
Follow Us on
सुलह-समझौते से एक ही दिन में 1.11 लाख से ज्यादा वाद निस्तारित

बांदा। संवाददाता जनपद मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने मुख्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कुल 1,11,583 वाद सुलह-समझौते से निस्तारित किये गये। कुल14,68,926 अर्थदण्ड वसूल किया गया। जनपद न्यायाधीश ने सिविल व क्रिमिनल के तीन वाद निस्तारित करते हुए 500 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया। संजीव कुमार सिंह-प्रथम पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 36 वाद निस्तारित करते हुए 7615000 रुपये बीमा कम्पनियों द्वारा पीड़ित पक्षों को दिलाया। मुकेश कुमार सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने पारिवारिक वादों से संबंधित 55 वाद निस्तारित किये गये। चन्द्रपाल द्वितीय प्रथम अपर जिला जज ने सिविल के दो वाद निस्तारित किये।

डा. विकास श्रीवास्तव अपर जिला जज एससी/एसटी ने एक वाद निस्तारित किया। प्रदीप कुमार मिश्रा, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) ने विद्युत अधिनियम से संबंधित सर्वाधिक कुल 55 वाद निस्तारित करते हुए 8,69,416 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत कमलेश दुबे ने दो वाद निस्तारित किये। राजस्व विभाग के सभी न्यायालयों ने कुल 75095 वाद निस्तारित किये गये। उपभोक्ता फोरम ने एक वाद निस्तारित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।