Women s Issues Addressed by UP State Women s Commission Domestic Violence Dowry and Child Labor महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं शिकायतें , Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsWomen s Issues Addressed by UP State Women s Commission Domestic Violence Dowry and Child Labor

महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं शिकायतें

Banda News - बांदा में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने जनसुनवाई की। उन्होंने घरेलू हिंसा, बाल श्रम, दहेज उत्पीड़न और बाल विवाह से संबंधित समस्याओं पर विचार किया और निस्तारण के निर्देश दिए। पीड़ित...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाWed, 16 April 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं शिकायतें

बांदा। संवाददाता उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये।

जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज एवं घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित उत्पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराएं। नरैनी के जमवारा गांव की महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट एवं परेशान किये जाने का आरोप लगाया। पुलिस को शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। तिन्दवारी कस्बे में शराब की दुकान पर भीड़भाड़ और अराजकतत्वों का जमावड़ा होने की शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारियों को शीघ्र समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। एक महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। परिवार परामर्श केन्द्र में मध्यस्ता कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान पीडी डीआडीए, एसीएमओ डॉ. आरएन प्रसाद, बीएसए अव्यक्त राम तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह आदि मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।