अपहृत किशोरी का 10 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
Barabanki News - सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव से 10 दिन पहले अपहृत 17 वर्षीय किशोरी का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित मां ने एसपी से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और जांच शुरू की। मां...

सुबेहा। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 10 दिन पहले अपहृत की गई किशोरी का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। एसपी के आदेश के बाद स्थानीय पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसकी 17 वर्षीय पुत्री लापता हो गई थी। आसपास व रिश्तेदारी में उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित मां ने स्थानीय थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की थी। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित मां ने सिधियांवा गांव निवासी पुतुल्ले पर अपहरण का आरोप लगाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।